फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Car riders vandalized five buses, beat up drivers

Pilibhit News: कार सवारों ने पांच बसों में की तोड़फोड़, चालकों को पीटा

Wed, 19 Mar 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Car riders vandalized five buses, beat up drivers
असम हाईवे किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त बस।स्रोत: वीडियो ग्रेब
पूरनपुर। पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग से बसों के संचालन के विवाद में कार सवारों ने असम हाईवे पर गांव उदयकरनपुर के समीप पांच निजी बसों में तोड़फोड़ की। देहरादून से लखीमपुर जा रही बस एक ढाबे पर खड़ी थी। चार अन्य बसों को रोककर तोड़फोड़ करने के साथ ही चालकों को भी पीटा गया। बसों का इंजन सीज करने के लिए टंकियों में चीनी और कंकड़ डाले। लूटपाट का भी आरोप है। पुलिस के पहुंचने से पहले कार सवार आरोपी भाग गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के कस्बा पलिया के मोहल्ला पठानचार निवासी बस चालक विशाल वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के समय उसकी बस पूरनपुर मार्ग पर गांव उदयकरनपुर के समीप एक ढाबे पर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में खड़ी थी। इस दौरान कार से आए छह लोगों ने बस में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

शीशे तोड़ डाले। इसके अलावा देहरादून से लखीमपुर के ढकेरवा जा रही चार अन्य बसों को रोक कर भी तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर बस चालकों की जमकर पिटाई की। आरोप है कि कार सवारों ने लूटपाट भी की। सूचना पर एसएसआई ललित चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पहले कार सवार बसों में तोड़फोड़ और चालकों की पिटाई की घटना को अंजाम देकर जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनधिकृत तरीके से बसों का संचालन, आए दिन होते विवाद
असम हाईवे से देहरादून, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, लखनऊ आदि स्थानों के लिए निजी बसों का संचालन अनधिकृत रूप से होता है। बसों में यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा के अलावा जगह-जगह टिकट बुकिंग काउंटर भी खोले गए हैं। इसके अलावा पूरनपुर से पीलीभीत, बरेली, लखीमपुर सहित कई स्थानों को मैजिक गाड़ियां व कारें चलती हैं। अक्सर सवारियों को लेकर मारपीट की घटनाएं होती हैं। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर और देहरादून के बस चालकों में रूट को लेकर विवाद में मारपीट की जानकारी हुुई है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

--
इनको किया नामजद



पुलिस ने पलिया के मोहल्ला पठान निवासी विशाल वर्मा की तहरीर पर सलमान, अमन, अजहर, अरशद, राजा, फैजल चौधरी के खिलाफ मारपीट करने, मोबाइल फोन चुराने और रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया कि कार सवारों ने बसों में तोड़फोड़ की। जान से मारने की धमकी देने के साथ ही कहा कि रूट पर बस चलाने के लिए एक लाख रुपये महीने देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed