फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Car killed in a truck, one killed, three wounded

खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत, तीन घायल

Sun, 11 Jun 2017 07:23 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 11 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
Car killed in a truck, one killed, three wounded
खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत, तीन घायल
असम हाईवे पर कैंच गांव के पास सड़क पर खड़े भूसी लदे ट्रक में कार घुस गई। हादसे में कार सवार अधिवक्ता अंकित चतुर्वेदी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बलरामपुर जिले के खलुआ गांव निवासी अंकित चतुर्वेदी (29) पुत्र दिवेश चतुर्वेदी अधिवक्ता थे। शनिवार रात को वह अपने दोस्त रघुकुल तिलक प्रताप सिंह (30) निवासी उतरौला (बलरामपुर), विष्णु विजयपाल सिंह और सत्य विजय पाल सिंह के साथ कार से उत्तराखंड के जसपुर जाने को निकले। असम हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में कैंच गांव के पास पहुंचते ही हाईवे पर खड़े भूसी लदे ट्रक से कार टकरा गई। हादसा की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रसत कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने घायल अंकित को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा विष्णु विजय पाल सिंह और सत्य विजय पाल सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होन पर बरेली रेफर कर दिया गया है। देर रात ही सूचना मिलने पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। रविवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अंकित के पिता दिवेश कुमार की बलरामपुर में आरा मिल है। वह दो भाईयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। उसके एक साल की बेटी लाडो है। पति की मौत की खबर मिलने के बाद से पत्नी कुमुद का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने यह भी बताया कि घायल सत्य विजयपाल सिंह जसपुर (उत्तराखंड) की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। उसी के साथ वह जसपुर जा रहे थे।       
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed