फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Car entered the house by breaking the wall, the death of the innocent

दीवार तोड़कर घर में घुसी कार, मासूम की मौत

Fri, 01 Apr 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Car entered the house by breaking the wall, the death of the innocent
अमरिया/पीलीभीत। कार बैक करते समय अचानक बेकाबू हो गई और दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गई। बृहस्पतिवार शाम चार बजे हुए हादसे में कार की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई और मां-बेटा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर में एक युवक कार बैक कर रहा था। इसी दौरान कार बेकाबू होकर पड़ोसी राकेश कुमार के घर की दीवार तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गई। उस समय राकेश के पड़ोसी अनिल कुमार का तीन वर्षीय पुत्र धर्मवीर और राकेश का चार वर्षीय पुत्र सत्यम घर के अंदर खेल रहे थे। राकेश की 25 वर्षीय पत्नी लौंगश्री घर के अंदर काम कर रही थी।
विज्ञापन

दोनों को कार की चपेट में आता देखकर लौंगश्री बच्चों को बचाने दौड़ी। तब तक धर्मवीर गाड़ी की चपेट में आ चुका था। लौंगश्री और सत्यम भी कार की चपेट में आने से घायल हो गए। परिवार के लोग आनन-फानन तीनों को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। घटना की रिपोर्ट राकेश कुमार की ओर से टवेरा कार चालक उदयपुर निवासी हरिशंकर के खिलाफ अमरिया थाने में दर्ज कराई गई है। हरिशंकर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed