फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   candidates filled from for bar election

अध्यक्ष पर दो, सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

Tue, 30 Nov 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
candidates filled from for bar election
पीलीभीत। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों में अध्यक्ष पद पर संतराम राठौर और मनोज कुमार सक्सेना ने नामांकन दाखिल किया। सचिव पद पर विवेक अवस्थी, विकार उल हसन और विकास शर्मा ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन

चुनावी प्रक्रिया से जुड़े जीएस मोहन, कुलविंदर सिंह आदि ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु मनोज कुमार मिश्रा और राजेश शर्मा, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर निशांत सिंह, सत्य प्रकाश पांडे और कामरान बेग उम्मीदवार है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु परविंदर अग्निहोत्री, विनोद सिंह, सुमन गुप्ता, मोहम्मद अरशद, नितिन मिश्रा ने पर्चा भरा है। सह सचिव प्रकाशन पद के लिए दिनेश वर्मा, सह सचिव प्रशासन पर कमलेश गोस्वामी और संजय कुमार उम्मीदवार है। सदस्य पद पर सुखजिंदर सिंह, पवन अरोड़ा, आकिब जावेद अंसारी और सूरजपाल वर्मा का नामांकन दाखिल हुआ है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। मतदान 4 दिसंबर को होना है। सेंट्रल बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया के कारण सोमवार को अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल पर रहे। अदालती कामकाज ठप रहा। अधिवक्ता पूरे दिन अपने-अपने चेंबर के साथ ही चाय की दुकानों पर भी चुनावी चर्चा में मशगूल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed