{"_id":"68c06e3d78949641420f07a0","slug":"candidates-faces-lit-up-after-getting-employment-303-youth-were-selected-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143614-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रोजगार पाकर अभ्यर्थियों के खिले चेहरे, 303 युवाओं का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रोजगार पाकर अभ्यर्थियों के खिले चेहरे, 303 युवाओं का हुआ चयन
Tue, 09 Sep 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
कलीनगर। राजकीय पॉलिटेक्निक टांडा गुलाब राय में मंगलवार को आयोजित वृहद रोजगार मेले में 15 कंपनियां आईं। इसमें 438 अभ्यर्थियों ने भाग लिया और 303 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर हुआ। नौकरी का अवसर पाकर युवाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
रोजगार मेले का शुभारंभ पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान ने किया। उन्होंने चयनित युवाओं को नियुक्तिपत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. जय प्रकाश अग्रवाल, जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अरुण कुमार यादव और प्रशिक्षक नितिन कुमार पाल भी उपस्थित रहे।
जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला ने कहा कि इस तरह के मेले युवाओं को रोजगार के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम का संचालन छात्राओं सोमन राठौर और परी यादव ने किया। नौकरी मिलने पर चयनित अभ्यर्थियों ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि रोजगार मेला उनके लिए सुनहरा मौका साबित हुआ है। उन्होंने प्रशासन और संस्थान का आभार जताया और कहा कि इस पहल से युवाओं में नए जोश और उम्मीद का संचार हुआ है।