फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Candidates entangled in questions of mental aptitude related to police

Pilibhit News: पुलिस से जुड़े मानसिक अभिरुचि के सवालों में उलझे अभ्यर्थी

Sun, 18 Feb 2024 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Candidates entangled in questions of mental aptitude related to police
बीसलपुर के के.के एस विघा मंदिर परीक्षा केंद्र के गेट पर खड़े परीक्षाथीZ । संवाद
पीलीभीत। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश के उद्यमियों की सुविधा के लिए बना निवेश मित्र पोर्टल भी सवालों में शामिल रहा। पूछा गया कि निवेश मित्र मोबाइल एप्लीकेशन भारत के किस राज्य की पहल है। इसके अलावा पुलिस से संबंधित मानसिक अभिरुचि के सवाल भी पूछे गए। जिनको हल करने में अभ्यर्थियों को दिक्कत आई।
विज्ञापन

पहली पाली में परीक्षा देकर घर जा रहे वासुदेव ने बताया कि इस बार रीजनिंग के सवाल अधिक आए। रक्त संबंधी, दिशा और अन्य तरह के करीब 55 सवाल थे। उत्तर प्रदेश से संबंधित सवाल भी शामिल किए गए। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा से संबंधित सवाल भी था।
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा देकर आए अभ्यर्थी ने बताया कि पुलिस से संबंधित मानसिक अभिरुचि के सवालों ने काफी उलझाया। इसके अलावा दूसरी पाली के प्रश्नपत्र में मिशन शक्ति और साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी पूछा गया। दूसरी पाली में भी रिजनिंग ने छात्रों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अभ्यर्थियों को अच्छा परिणाम आने की उम्मीद
वैसे तो परीक्षा सही हुई है, लेकिन गणित में थोड़ा कमजोर हूं और प्रश्न भी काफी कठिन आए। इसलिए कुछ प्रश्नों को हल नहीं कर सका। बाकी सही रहा।
- सुमित शर्मा

-
पेपर तो हर बार सही करके आते है मगर परिणाम के मनमुताबिक नहीं आता। इस बार यही कामना कर प्रश्नपत्र देकर आया हूं कि परिणाम भी अच्छा हो। - पंकज कुमार।

-
तीसरी बार परीक्षा देने आया हूं। हर बार की अपेक्षा इस बार की परीक्षा काफी अच्छी हुई है। सारे प्रश्नों को हल करके आया हूं। परिणाम अच्छा रहेगा।
- मोहित गंगवार।

-
बाकी सारे प्रश्न सही आए थे। बस रीजनिंग के प्रश्न काफी कठिन थे। इसलिए चार प्रश्नों के उत्तर नहीं लिख पाए।
- सीमा देवी ।
-
गेट पर ली गई तलाशी, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा
बीसलपुर। केकेएस विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र पर पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले ही पहुंच गए। गेट पर अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई। केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी एक-दूसरे से प्रश्नों के उत्तर का मिलान करते दिखे। संवाद

बीसलपुर के के.के एस विघा मंदिर परीक्षा केंद्र के गेट पर खड़े परीक्षाथीZ । संवाद

बीसलपुर के के.के एस विघा मंदिर परीक्षा केंद्र के गेट पर खड़े परीक्षाथीZ । संवाद

बीसलपुर के के.के एस विघा मंदिर परीक्षा केंद्र के गेट पर खड़े परीक्षाथीZ । संवाद

बीसलपुर के के.के एस विघा मंदिर परीक्षा केंद्र के गेट पर खड़े परीक्षाथीZ । संवाद

बीसलपुर के के.के एस विघा मंदिर परीक्षा केंद्र के गेट पर खड़े परीक्षाथीZ । संवाद

बीसलपुर के के.के एस विघा मंदिर परीक्षा केंद्र के गेट पर खड़े परीक्षाथीZ । संवाद

बीसलपुर के के.के एस विघा मंदिर परीक्षा केंद्र के गेट पर खड़े परीक्षाथीZ । संवाद

बीसलपुर के के.के एस विघा मंदिर परीक्षा केंद्र के गेट पर खड़े परीक्षाथीZ । संवाद

बीसलपुर के के.के एस विघा मंदिर परीक्षा केंद्र के गेट पर खड़े परीक्षाथीZ । संवाद

बीसलपुर के के.के एस विघा मंदिर परीक्षा केंद्र के गेट पर खड़े परीक्षाथीZ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed