फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Canal fish auction surrounded by controversy, villagers raised questions

Pilibhit News: विवादों में घिरी नहर की मछली नीलामी, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Fri, 12 Sep 2025 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Canal fish auction surrounded by controversy, villagers raised questions
कलीनगर। शारदा सागर डैम के सातवें किलोमीटर पर आपात स्थिति में खोले जाने वाले नगरिया कट से जुड़ी नहर की मछली नीलामी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सिंचाई विभाग ने शुक्रवार को सहायक अभियंता प्रथम के कार्यालय में नीलामी कराने की तैयारी की है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र विभाग के अधीन न होकर या तो टाइगर रिजर्व का हिस्सा है या फिर ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कला की जमीन पर आता है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने वर्षों पहले इस नहर को केवल आपात स्थिति में डैम का पानी शारदा नदी तक पहुंचाने के लिए तैयार किया था। सामान्य दिनों में यहां से सिर्फ नौतेला झील का पानी ही नदी में छोड़ा जाता है। ऐसे में इस नहर में स्थायी रूप से पानी न होने के कारण अब तक कभी मछली की नीलामी नहीं की गई। बावजूद इसके विभाग ने अचानक नीलामी की तारीख घोषित कर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नीलामी असल में शारदा सागर डैम में मछलियों के अवैध शिकार को वैध करने का हथकंडा है। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए सवाल उठाया कि जब नहर सिंचाई विभाग की अधिसूचित संपत्ति ही नहीं है और उसमें मछली उत्पादन की स्थिति नहीं है, तो नीलामी का औचित्य क्या है। वहीं, सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या टाइगर रिजर्व प्रशासन इस क्षेत्र को मछली शिकार के लिए अनुमति देगा या नहीं। अब सबकी निगाहें शुक्रवार को होने वाली नीलामी पर टिकी हैं। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed