{"_id":"59d131474f1c1bf2538b525c","slug":"calling-the-young-man-by-calling-then-speaking-with-sharp-weapon-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन कर युवक को बुलाया, फिर धारदार हथियार से बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन कर युवक को बुलाया, फिर धारदार हथियार से बोला हमला
पीलीभीत
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दबंगों ने युवक को फोन कर चौक बाजार बुलाया। इसके बाद गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला बोल दिया। उस पर बांका से कई वार किए। इसमें उसकी अंगुलियों कट गई। लहूलुहान हालत में पीड़ित ने कोतवाली पहुुंचकर मामले की तहरीर दी। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत रात मेें ही सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल से भी की।
मोहल्ला मोहम्मद फारूख निवासी लकी ने बताया कि शनिवार देर शाम उसके पास नजदीक के ही रहने वाले सौरभ मिश्रा ने फोन किया। उसको जरूरी बात करने की बात कहकर चौक बाजार एक्सिस बैंक के एटीएम के पास बुला लिया। युवक के वहां पहुंचते ही आरोपी ने अपने साथी अचल मौर्य, अनमोल, हरीश, शिवम सक्सेना व चार अज्ञात की मदद से जानलेवा हमला बोल दिया। गाली गलौज करते हुए बांका से वार किए। इससे खुद को बचाने की कोशिश करने पर बांका लगने से एक हाथ की अंगुलियों में काफी चोट आई। इसके बाद भी आरोपी सरेराह मारपीट करते रहे। शोर मचाने पर राहगीरों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। घटना के पीछे कारणों को लेकर पीड़ित स्थिति स्पष्ट नहीं कर सका। इसकी तहरीर कोतवाली जाकर पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही पीड़ित का मेडिकल कराया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, सख्त कार्रवाई होगी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं तरमीम की जाएंगी।
विज्ञापन