पीलीभीत। अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया युवा हुंकार यात्रा लेकर पहुंचे। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान पदाधिकारियों से किया। पूरनपुर रोड स्थित अपना ढाबा पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया ने कहा की पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करने के लिए युवाओं का साथ देना जरूरी है। इस मौके पर प्रदेश सचिव चिकित्सा मंच डॉक्टर कृष्ण लाल आर्य, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश गंगवार के अलावा हरीश गंगवार, दीपक कुमार सक्सेना, हरपाल, महेंद्र, जीशान पप्पू, ओमपाल, हरीश कुमार, रामदीन गंगवार, संतोष कुमार गंगवार, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल देव शर्मा पटेल तथा प्रदेश सचिव डॉक्टर हर प्रसाद, जिला महासचिव युवा मंच रजत पांडे, जिला सचिव युवा मंच अमित गंगवार, विनय कुमार, गजेंद्र गंगवार, युवा मंच के जिलाध्यक्ष चेतन गंगवार और छात्र मंच के जिलाध्यक्ष टानू वर्मा, पंचायत मंच के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरनपुर से लक्ष्मी कांत भारद्वाज और कलीनगर से सुनील कुमार कटियार अपने समर्थकों के साथ आए और युवा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।