फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Called posing as food inspector and asked for 10 thousand

Pilibhit News: फूड इंस्पेक्टर बताकर फोन कर मांगे 10 हजार

Sat, 23 Aug 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Called posing as food inspector and asked for 10 thousand
पूरनपुर। अपने को फूड इंस्पेक्टर बताकर ढाबा की सैंपलिंग से बचने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये देने से इन्कार करने पर फोन पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। भाकियू नेता ने पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव पिपरिया दुलई निवासी भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि उसका ढाबा असम हाईवे के मुजफ्फरनगर तिराहा पर है। शुक्रवार को उनके भाई हरजीत सिंह के मोबाइल पर किसी ने फोन कर अपने को फूड इंस्पेक्टर बताते हुए सैंपलिंग से बचने के लिए 10 हजार रुपये मांग कर फोन पे करने को कहा।
विज्ञापन

भाकियू नेता ने बताया कि इसके बाद फोन करने वाले ने उनको 11 बार फोन कर सैंपलिंग से बचने को रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर उसने गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। भाकियू नेता ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed