व्यवयासी की गोली मारकर हत्या: घटना का खुलासा न होने पर परिजनों ने शुरू किया धरना, आरोपियों की गिरफ्तार की मांग
बिलसंडा में कपड़ा व्यवसायी पप्पू गुप्ता की हत्या के विरोध में परिजन व व्यापारियों ने सड़क पर धरना दिया। उन्होंने हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, जिससे यातायात जाम हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा में कपड़ा व्यवसायी पप्पू गुप्ता की गुरुवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा न होने पर परिजनों ने शुक्रवार सुबह 9:00 बजे सड़क पर धरना शुरू कर दिया। उनके साथ नगर के व्यापारी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
परिजनों ने हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों का एनकाउंटर हो और परिवार को मुआवजा मिले। बिलसंडा से बंडा जाने वाले मार्ग पर धरना प्रदर्शन के कारण जाम लग गया। इससे ट्रक और अन्य वाहन सड़क पर खड़े हो गए। यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। नगर के व्यापारियों में भी इस हत्या को लेकर आक्रोश है।
पुलिस को अल्टीमेटम
पप्पू गुप्ता के परिजनों ने पुलिस प्रशासन को हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए तीन बजे तक का समय दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस समय तक आरोपी नहीं पकड़े गए, तो वे पुनः सड़क पर धरना देंगे। परिजनों ने इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की बताई।
व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद रखकर परिजनों का समर्थन किया। परिवार के लोगों का यह भी कहना है कि हत्यारोपियों के पकड़े जाने के बाद ही अंत्येष्टि की जाएगी। फिलहाल, परिजन आधे घंटे के बाद धरने से उठ गए, जिससे सड़क पर लगा जाम खुल गया।