{"_id":"66269c01513ba65782097d8f","slug":"business-leaders-expressed-anger-over-the-incident-of-robbery-from-a-businessman-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115160-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: व्यापारी से लूट की घटना पर व्यापारी नेताओं ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: व्यापारी से लूट की घटना पर व्यापारी नेताओं ने जताया रोष
विज्ञापन
पूरनपुर कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम को ज्ञापन देते व्यापारी । संवाद
इंस्पेक्टर क्राइम को ज्ञापन देकर घटना के शीघ्र खुलासा न होने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में व्यापारी नेताओं ने बान व्यापारी से लूट के विरोध में कोतवाली पहुंचकर रोष व्यक्त किया। प्रभारी निरीक्षक को संबोधित ज्ञापन इंस्पेक्टर क्राइम को सौंपा। ज्ञापन में व्यापारी से हुई लूट की घटना का शीघ्र खुलासा न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
घटना शनिवार शाम को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की है। खुटार से बान की बिक्री कर आए माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष निवासी बान व्यापारी शराफत माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाश उन्हें लिफ्ट देकर नगर से करीब ढाई किलोमीटर दूर सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उनसे 16 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध पर बदमाशों ने उनकी पिटाई भी की।
बान व्यापारी के साथ हुई घटना के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संयुक्त महासचिव विजयपाल विक्की, नगराध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, महामंत्री रवि जायसवाल, कुलदीप शर्मा, जगजीवन लाल बाजवा, हिमांशु मिश्रा, आसिफ खान, जफर अली ने सोमवार को कोतवाली पहुंचे। घटना पर रोष व्यक्त किया। शीघ्र खुलासा न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।