फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bushes in the playground, cow dung cakes being made

Pilibhit News: खेल मैदान में झाड़ियां, पाथे जा रहे उपले

Mon, 16 Dec 2024 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 16 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bushes in the playground, cow dung cakes being made
बीसलपुर के गांव बसई पुरैना के खेल मैदान में थोपे जा रहे उपले।संवाद
बीसलपुर। बसई पुरैना गांव में मनरेगा योजना से बनाया गया खेल मैदान अनदेखी के चलते बदहाल हो चुका है। यहां झाड़ियां उग आई हैं। खिलाड़ियों की जगह उपले पाथने वाले इसे उपयोग में ले रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की खेल प्रतिभाओं और स्कूली बच्चों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में तहसील क्षेत्र के गांव बसई पुरैना में खेल मैदान बनाया गया था। मनरेगा योजना से बने इस खेल मैदान में प्रवेश गेट बनाया गया, खिलाड़ियों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए मैदान के करीब ही इंडिया मार्क का हैंडपंप लगाया गया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के बैठने के लिए सीमेंट की सीटें भी बनवाई गई थीं। मैदान के चारों ओर सीमेंट के खंभे लगाए गए। क्षेत्रीय भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने इसका उद्घाटन किया था। इसके बाद से जिम्मेदार इस खेल मैदान को भूल गए। अनदेखी के चलते अब यहां झाड़ियां उग आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान में गांव की ही कुछ महिलाएं उपले पाथती हैं। शिकायत पर जिम्मेदारों ने खेल मैदान का निरीक्षण तो किया, लेकिन इसकी दशा सुधारने का प्रयास अब तक नहीं हुआ। खेल मैदान पर अतिक्रमण होने से खिलाड़ियों में रोष है।

मामले में एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि बरखेड़ा बीडीओ को इस संबंध में निर्देश दिए जाएंगे। खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने के साथ ही यहां मानक के अनुरूप अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed