फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bus operation to Jaipur could not get green signal, passengers are upset

Pilibhit News: जयपुर के लिए बस संचालन को नहीं मिल सकी हरी झंडी, यात्री परेशान

Fri, 12 Sep 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bus operation to Jaipur could not get green signal, passengers are upset
पीलीभीत। राजस्थान के जयपुर के लिए बस संचालन न होने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अफसरों की ओर से संचालन शुरू कराए जाने को लेकर पत्राचार हुआ, लेकिन अभी इसे हरी झंडी नहीं मिल सकी है। इससे यात्रियों को और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से कई लंबे मार्गों रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। इसमें जयपुर के लिए बस का संचालन नहीं होता है। जबकि इस मार्ग पर निजी बसों की भरमार है। राजस्थान के बालाजी, खाटू श्याम, पुष्कर सहित अन्य कई धार्मिक स्थलों के साथ ही काफी संख्या में श्रमिक वहां जाते हैं। ऐसे में यह सभी यात्री निजी बसों का सहारा लेकर वहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

हाल ही में यात्रियों की मांग को देखते हुए एआरएम ने जयपुर बस संचालन को लेकर पत्राचार किया। पत्राचार के बाद परिवहन निगम की ओर से हरी झंडी न मिलने से अभी यहां रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया जा सका है। इससे यात्रियों को अभी और परेशानी झेलनी होगी। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभागीय स्तर से पत्राचार जारी है। जयपुर के लिए बस संचालन को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed