फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bus lost control and overturned on Haridwar National Highway, eight people injured

Pilibhit News: हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, आठ लोग घायल

Fri, 23 Aug 2024 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bus lost control and overturned on Haridwar National Highway, eight people injured
अमरिया सीएचसी में घायलों की जानकारी लेते एसडीएम।संवाद
अमरिया/ पीलीभीत। बहराइच से जालंधर जा रही निजी बस बृहस्पतिवार रात हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरिया क्षेत्र में पलट गई। जिसमें करीब 50 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अमरिया सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर आठ यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। एसडीएम अमरिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उपचार के बाद घायलों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के करीब 50 से अधिक यात्री निजी बस से जालंधर के लिए बुधवार सुबह 10 बजे रवाना हुए थे। देर रात करीब 12 बजे बस अमरिया क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेपुरा स्थित अफसरिया पुल के निकट पहुंची। तभी संतुलन बिगड़ने से मार्ग किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ।
विज्ञापन

बस के खाई में गिरने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकला गया। पुलिस वाहन और एंबुलेंस से घायलों को अमरिया सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर आठ यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अजीत प्रताप सिंह बृहस्पतिवार सुबह सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल जाना। खाने-पीने की भी व्यवस्था कराई। यात्रियों ने बताया कि सभी लोग मजदूरीके लिए परिवार के साथ जालंधर जा रहे थे। चिकित्सकों के अनुसार सीएचसी पहुंचे अधिकतर यात्रियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। बस को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया गया है।

00
ये हुए घायल
बस पलटने से गंभीर घायल हुए आठ यात्रियों में बहराइच जिले के थाना बांदी के गांव महारवरपूर्वा निवासी अमन (17) पुत्र गणेश, थाना नानपारा के गांव इरहा निवासी अल्लू चौहान (35) पुत्र भगवती चौहान, थाना बांदी के गांव नया पुरवा निवासी राहुल (26) पुत्र उत्तम सिंह, गांव कालीगड़ी निवासी चंबा (10) पुत्र अमित के अलावा मालती (60) पुत्री सूर्य प्रसाद, शांति देवी (55) पत्नी विशाल कुमार, थाना टोकराम के गांव कीरतपुरम निवासी शुभम (18) पुत्र रामदीन, थाना रामगांव के गांव रामपुर निवासी अंकित (24) पुत्र नरेश शामिल हैं।

अमरिया सीएचसी में घायलों की जानकारी लेते एसडीएम।संवाद

अमरिया सीएचसी में घायलों की जानकारी लेते एसडीएम।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed