फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bullock entered the bike One killed , two injured

बैलगाड़ी में घुसी बाइक एक की मौत दो घायल

Fri, 25 Dec 2015 12:05 AM IST
Barkheda
Barkheda Updated Fri, 25 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

बुधवार की रात बीसलपुर की ओर से आ रही बाइक गन्ना ले जा रही बैलगाड़ी में पीछे से टकरा गई। इसमें बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठे दो साथी घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन

टनकपुर (उत्तराखंड) के वार्ड नंबर पांच नई बस्ती निवासी सोनू उर्फ देवानंद बुधवार को अपने तहेरे भाई ओमप्रकाश के साथ बीसलपुर क्षेत्र के गांव टिकरी स्थित ससुराल आया था। उसके साथ मोहल्ले का ही अरविंद भी था। रात को तीनों बाइक से लौट रहे थे। बरखेड़ा से कुछ पहले भैंसहा ग्वालपुर स्थित भट्टे के निकट उनकी बाइक गन्ना लेकर आ रही बैलगाड़ी में पीछे से घुस गई।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में 22 वर्षीय सोनू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे 25 वर्षीय ओमप्रकाश व अरविंद घायल हो गए। सूचना पर मिलने पर पुलिस ने तीनों को बरखेेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर घर वालों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक सोनू के बड़े भाई शंकरलाल ने बताया कि तीन भाईयों में सोनू सबसे छोटा और अविवाहित था। उनका एक अन्य भाई उमाशंकर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत से गिरकर युवक की मौत
गजरौला। छत पर चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के गांव बिठौराकलां निवासी 40 वर्षीय तोताराम बुधवार को शाम के समय किसी काम से छत पर चढ़ रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया जिससे वह सिर के बल गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के घर में पत्नी जगरानी और चार पुत्रियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed