{"_id":"56ec3fb04f1c1bbe438b48ae","slug":"bullion-traders-closed-decided-to-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों का बंद जारी रखने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों का बंद जारी रखने का निर्णय
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिले में 18वें दिन भी सराफा कारोबार ठप रहा। शहर में सराफा व्यापारियों ने धरना दिया और एक्साइज ड्यूटी वापस न लेने तक जिले में सराफा कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया।
सराफा एसोसिएशन के बैनर तले शहर के सराफा व्यापारियों ने शुक्रवार को भी मोतीराम चौराहे पर धरना दिया। धरनास्थल पर दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर लौटे एसोसिएशन के महामंत्री शैली अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के दिशा निर्देशों को पढ़कर सुनाया। इसके बाद व्यापारियों ने एक राय होकर काले कानून के खिलाफ आरपार की लड़ाई जारी रखने और कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया। महामंत्री ने कहा कि अब काले कानून के खिलाफ जंग जीतने के बाद ही व्यापार शुरू किया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों से बंद का समर्थन करने की अपील की गई। सभा के बाद एसोसिएशन के प्रयांश अग्रवाल, विदित अग्रवाल, विजय रस्तोगी, अनुराग अग्रवाल ने जहानाबाद का दौरा कर वहां के सराफा व्यापारियों के साथ बैठक की और बंद में समर्थन में की अपील की। धरना देने वालों में अध्यक्ष जग्गोबाबू, आलोक अग्रवाल, श्यामबाबू अग्रवाल, हरिबाबू अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, अमन अग्रवाल, नीरज रस्तोगी, अचल रस्तोगी, विजय, अभिषेक अवस्थी, राजीव अग्रवाल, दिनेश मराठा, हनी अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, राजीव अग्रवाल टीटी आदि शामिल रहे।
बीसलपुर। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नगर के सराफा व्यापारियों ने शुक्रवार को भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जिसके चलते ग्राहकों को काफी दिक्कत हुई।