{"_id":"68adf9ca971791bfd00dff3b","slug":"bulldozers-were-used-again-and-illegally-constructed-platforms-were-demolished-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-142671-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फिर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बने चबूतरे ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फिर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बने चबूतरे ढहाए
Tue, 26 Aug 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
न्यूरिया में जेसीबी से तोड़ा गया दुकानों के सामने का अतिक्रमण संवाद
न्यूरिया। कस्बे में मंगलवार को नगर पंचायत प्रशासन ने अवैध निर्माण पर एक बार फिर सख्ती दिखाई। सड़क चौड़ीकरण में बाधा बने अवैध चबूतरे व सीमेंट के स्लैब को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। रेलवे फाटक से लेकर मुख्य चौराहे तक हुई इस कार्रवाई में दर्जनों चबूतरे और स्लैब तोड़े गए। यह अतिक्रमण विरोधी मुहिम का तीसरा चरण रहा।
नगर पंचायत ने एक माह पूर्व इस अभियान की शुरुआत की थी। मंगलवार को हुई कार्रवाई में कई दुकानदारों ने विरोध जताते हुए भेदभाव के आरोप भी लगाए। तीखी नोकझोंक के बावजूद प्रशासन ने किसी की दलील नहीं सुनी।
सख्ती को देखते हुए कुछ दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने अवैध निर्माण हटा दिए। अधिशासी अधिकारी हरिपाल गंगवार ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद किसी भी दुकानदार को नालियों पर सीमेंट स्लैब डालने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
केवल लोहे के जाल लगाने की अनुमति दी जाएगी। ताकि जलभराव और अवरोध की समस्या न हो। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति जुल्फिकार अहमद उर्फ गुड्डू केके ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है। उन्होंने स्पष्ट किया कस्बे को जाम की समस्या से निजात दिलाने और इसे सुंदर बनाने के लिए ही यह कदम उठाया गया है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार प्रखर सिंह, अधिशासी अधिकारी, चेयरमैन के पति, एसआई राम औतार, वरिष्ठ लिपिक दया सागर, मो. यासीन सहित नगर पंचायत अमला मौजूद रहा।