फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brother-in-law riding a bike died after colliding with cattle, brother-in-law injured

Pilibhit News: गोवंश से टकराकर बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल

Thu, 31 Jul 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 31 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law riding a bike died after colliding with cattle, brother-in-law injured
न्यूरिया। पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाना क्षेत्र में गांव सैदपुर के पास गोवंश से टकराकर बरेली के सूफी टोला निवासी संजय सैनी (28) की मौत हो गई। जबकि, उनका साला अभिषेक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि बरेली के सूफी टोला निवासी बाइक सवार संजय पुत्र नन्हें सैनी और उनका साला अभिषेक खटीमा से पीलीभीत की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि टनकपुर हाईवे पर गांव सैदपुर के पास अचानक गोवंश सड़क पर आ गया। बाइक सवार जीजा-साले उससे टकरा गए। हादसे में घायल संजय की कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर न्यूरिया थाना पुलिस भी पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से घायल अभिषेक को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस ने संजय का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार खटीमा से काम निपटाकर बरेली लौट रहे थे। दोनों में कोई हेलमेट नहीं लगाए था। टक्कर के बाद गाय की भी कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed