{"_id":"62e96ccb433ab86f6b6cbd10","slug":"bridge-will-be-built-at-dhanaraghat-at-a-cost-of-249-71-crores-pilibhit-news-bly4933111181","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनाराघाट पर 249.71 करोड़ की लागत से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनाराघाट पर 249.71 करोड़ की लागत से बनेगा पुल
विज्ञापन
पीलीभीत। बरसात की सीजन में शारदा पार के लोगों को जिला मुख्यालय आने के लिए 180 मिलोमीटर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उनकी सहूलियत के लिए जल्द धनाराघाट पर करीब ढाई करोड़ की लागत से एक पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे करीब 80 से ज्यादा गांव के करीब ढाई लाख लोगों को फायदा मिलेगा। डीएम ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
पूरनपुर-धौरी कंचनपुर मार्ग के पास धनाराघाट पर बरसात के मौसम में आवागमन में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। पुल न होने के कारण सूखे मौसम में आवागमन के लिए यहां 300 मीटर और 80 मीटर लंबाई के दो पीपों का पुल बनाया जाता है। बरसात के मौमस में इन पुलों को हटा लिया जाता है। इसके चलते यहां से आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता है।
जिला मुख्यालय आने के लिए लोगों को लखीमपुर खीरी से होकर करीब 180 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पुल बन जाने से ये दूरी 70 मिलोमीटर रह जाएगी। हजारा, भरतपुर अशोकनगर, अयोध्यापुरी, चंदननगर, लक्ष्मणनगर, नहरूनगर, रामनगर विनोवानगरद्व राघवपुरी तथा धर्मपुरी आदि करीब 80-85 गांव जिनकी आबादी करीब ढ़ाई लाख हैैै उनको बड़ी सहूलियत मिल जाएगी। पुल बन जाने से भारत से नेपाल की सीमा हाईवे के माध्यम से जुड़ जाएगी। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि पुल की अनुमानित लागत 249.71 करोड़ है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है।