फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bridge construction stuck in the approach road, problems in traffic continue

Pilibhit News: एप्रोच मार्ग में अटका पुल निर्माण, आवागमन में दिक्कतें बरकरार

Mon, 13 Jan 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 13 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bridge construction stuck in the approach road, problems in traffic continue
असम हाईवे पर निर्माणाधीन पुल।संवाद
पीलीभीत। पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पुल के निर्माण की गति धीमी है। कार्य में सामने आ रही रुकावट अब तक दूर नहीं हो सकी है। पहले पेड़ों के काटने को लेकर वन विभाग की एनओसी और अब एप्रोच मार्ग के क्षेत्र में दो किसानों की जमीन आने से कार्य अटक गया है। अफसर जमीन अधिग्रहण के प्रयास में जुटे हैं। वहीं, पुराना पुल संकरा होने से रोजाना कई बार जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन




पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर पूरनपुर क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर का पुल जर्जर और संकरा है। आवागमन में वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए दो साल पूर्व नए पुल के निर्माण को मंजूरी मिली। 27.41 करोड़ की लागत से 74.8 मीटर लंबे पुल का निर्माण शुरू किया गया। पुल का अधिकांश कार्य पूरा हो गया। लिंटर पड़ना शेष है। साथ ही पुल के दोनों ओर एप्रोच मार्ग बनाने पर भी जोर दिया गया। इसमें कई रुकावटें सामने आ गईं।
विज्ञापन

एप्रोच क्षेत्र में वन विभाग के पेड़ आने से एनओसी का रोड़ा फंसा। विभागीय प्रयासों के बाद एनओसी मिली तो किसानों की जमीन का पेंच फंस गया। इससे एप्रोच मार्ग के साथ पुल निर्माण की गति भी धीमी हो गई। हालांकि इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में विभागीय अफसर और किसानों के बीच बैठक हुई। अब जल्द ही रोड़ा दूर होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पुल निर्माण की धीमी गति हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी है। पुराना पुल के संकरा होने की वजह से एक बार में एक तरफ के ही वाहनों को निकाला जाता है। इस वजह से दिन में कई बार जाम की समस्या बनती है।




पुल पर लिंटर डालने का काम तेज



प्रोजेक्ट मैनेजर तरुन कुमार बनर्जी का कहना है कि पुल पर लिंटर डालने का कार्य अंतिम चरण में है। इसके लिए स्टील बांधने पर जोर दिया जा रहा है। पुल के एप्रोच मार्ग के क्षेत्र में दो किसानों की एक हजार वर्ग मीटर जमीन आ रही है। इसको अधिग्रहण करने के प्रयास तेज हैं। जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed