फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brick kiln accountant dies due to loader collision

लोडर की टक्कर से ईंट भट्टे के मुनीम की मौत

Tue, 22 Mar 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln accountant dies due to loader collision
बीसलपुर। बरेली रोड पर गांव मोहम्मदपुर के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे लोडर की टक्कर लगने से मीरपुर वाहनपुर निवासी ईंट भट्टे के मुनीम 24 वर्षीय रफीक की मौके पर मौत हो गई। गांव का ही चांद बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुरवाहनपुर निवासी रईस अहमद अंसारी ने बताया कि उनका छोटा भाई 24 वर्षीय रफीक अंसारी शाहजहांपुर के गांव लोहरगवां स्थित एक ईंट भट्टे पर मुनीम था। वह सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे लोहरगवां जाने के लिए बाइक से निकला था। उसके साथ गांव का चांद बाबू भी था। बाइक चांद बाबू चला रहा था। वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

रास्ते में गांव मोहम्मदपुर भजा के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर की टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठे रफीक की मौके पर ही मौत हो गई और चांद बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही चालक लोडर छोड़कर भाग गया। घायल चांद बाबू को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर आ गई थी। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और लोडर को कब्जे में ले लिया। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि लोडर के नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगाया जाएगा।

दो माह पूर्व रफीक का हुआ था निकाह - मृतक के भाई रईस अहमद ने बताया कि रफीक का लगभग दो माह पूर्व गांव की ही अनम बेगम से निकाह हुआ था। हादसे के बाद अनम का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार बार बेहोश हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed