फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   break rules at contenment zone

सिर्फ नाम के रह गए कंटेन्मेंट जोन, बैरिकेडिंग तोड़कर सड़कों पर फेंकी बल्लियां

Thu, 27 Aug 2020 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
break rules at contenment zone
पीलीभीत। कोरोना के अधिकांश संक्रमित होम आइसोलेट किए गए हैं। उनके घर और आसपास के इलाके को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। इन इलाकों में आवाजाही रोकने के अलावा अन्य लोगों की सैंपलिंग कराने के भी निर्देश हैं। मगर कंटेन्मेंट जोन में सर्वाधिक लापरवाही देखने को मिल रही है। एक दिन पूर्व ही जिलाधिकारी ने बैठक कर कंटेन्मेंट जोन में सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए थे। इन इलाकों में पुलिस बल की तैनाती को भी कहा गया था। मगर, उसका ठीक से पालन नहीं हो रहा। शहर के अधिकांश इलाकों में अब सिर्फ नाम के कंटेन्मेंट जोन रह गए हैं। इन इलाकों में आवाजाही रोकने को कराई गई बैरिकेडिंग की रखवाली भी पुलिस नहीं करती। कई जगह बैरिकेडिंग तोड़कर फेंक दी गई है। इसकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं।
विज्ञापन

सीन एक: लाल रोड
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद लाल रोड पर सुनहरी मस्जिद चौराहा के पास हनुमान मंदिर वाली गली को कंटेन्मेंट जोन बनाया गया। यहां पर नगरपालिका की टीम ने बैरिकेडिंग भी करा दी। चौराहे पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है। इसके बावजूद बैरिकेडिंग को झुकाकर नीचा कर दिया है। दिन भर बेरोकटोक आवाजाही रहती है। लोग बल्लियां उठाकर वाहन भी निकालकर ले जाते हैं।
विज्ञापन

सीन दो: मोहल्ला सुनगढ़ी
मोहल्ला सुनगढ़ी में अब तक 10 से अधिक कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। वर्तमान में भी सुनगढ़ी मोहल्ले में हिंदी भवन के आसपास का इलाका संक्रमित मिलने के बाद कंटेन्मेंट जोन बनाया गया। यहां पर बैरिकेडिंग को स्थानीय लोगों ने आवाजाही के लिए तोड़कर फेंक दिया। कई दिनों से बैरिकेडिंग की बल्लियां सड़क पर पड़ी हैं, इसे देखने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन तीन: छतरी चौराहा
टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा और गौहनिया चौराहा के बीच एक निजी अस्पताल के बराबर वाली गली कंटेन्मेंट जोन है। इसमें नगरपालिका की ओर से बैरिकेडिंग कराई गई। जानकारी देने को लगाया गया फ्लैक्स गायब हो चुका है। वाहन चालकों ने बैरिकेडिंग तोड़कर फेंक दी। वह सड़क पर पड़ी है। हाईवे का मुख्य मार्ग होने के बाद भी किसी ने सुध नहीं ली।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आम लोग भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी निभाएं। कंटेन्मेंट जोन में नियम पालन कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की तैनाती को भी कहा गया है। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed