फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Boom of crossing broken due to collision with vehicle carrying vegetables

Pilibhit News: सब्जी ले जा रहे वाहन की टक्कर से टूटा क्रॉसिंग का बूम

Tue, 28 Jan 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 28 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Boom of crossing broken due to collision with vehicle carrying vegetables
पीलीभीत। सब्जी ले जा रहे वाहन ने रामलीला रेलवे क्रॉसिंग का बूम तोड़ दिया। यहां अस्थायी बूम लगाकर वाहनों को गुजारा गया। आरपीएफ ने वाहन के साथ चालक को पकड़ लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रामलीला रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि वह सुबह करीब 9.20 बजे पीलीभीत से बरेली जाने वाली ट्रेन आने पर क्रॉसिंग बंद कर रहा था। इसी दौरान मंडी समिति की ओर से आ रहे सब्जी भरे वाहन के चालक ने जल्दबाजी में वाहन को निकालने का प्रयास किया। टक्कर लगने से बूम टूट गया। इसके बाद सूचना उच्च अधिकारियों को देने के साथ यहां वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

आरपीएफ के एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि मझोला निवासी मोहनलाल को गिरफ्तार करने के साथ ही गेटमैन की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
-----------
दोपहर तक नहीं हो सकेगी मरम्मत
बूम टूटने की सूचना पर पहुंची मैकेनिकल विभाग की टीम ने तुरंत ही मरम्मत शुरू कर दी थी। दोपहर बाद इसे सही कराया जा सका। इस अवधि में स्लाइडिंग बूम लगाकर यहां से ट्रेनों को गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed