फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Boeing confirmed to disease Officers arrived cane

पक्का बोइंग रोग देखने  पहुंचे गन्ना अधिकारी

Fri, 10 Jun 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 10 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
 गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई और गन्ना सोसायटी सचिव ने गांव नसरूल्लापुर में गन्ने की खेती में लगे पक्का बोइंग रोग का निरीक्षण किया और किसानों के उपचार के तरीके बताए।   
विज्ञापन

 गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई मानवेंद्र त्रिपाठी और गन्ना सोसायटी सचिव जितेंद्र कुमार शुक्रवार को गांव नसरूल्ला पुर गन्ना सर्वे चेक करने गए थे। सर्वे के दौरान किसानों ने अधिकारियों को गन्ने की फसल में लगे पक्का बोइंग रोग की जानकारी दी। दोनों अधिकारियों ने बारीकी से जांच पड़ताल की, जिसमें पक्का बोइंग रोग लगा होने की पुष्टि हो गई। एससीडीआई ने बताया कि इस रोग के लग जाने से गन्ने के पौधों की पत्तियां आपस में उलझ जाती हैं और बाद में झड़ जाती हैं। इससे गन्ने की पैदावार काफी प्रभावित होती है। अधिकारियों ने किसानों को सुझाव दिया कि वे लोग ढाई सौ एमएल कोंटाप दवाई का घोल खेत में छिड़क दें, जिससे यह बीमारी दूर हो जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed