{"_id":"69eb3ce756e7fe25cf0e35b6","slug":"body-of-student-found-hanging-from-a-tree-while-checking-his-12th-result-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: 12वीं का रिजल्ट देखने गए छात्र का पेड़ पर लटका मिला शव, जेब में थी अंकपत्र की कॉपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: 12वीं का रिजल्ट देखने गए छात्र का पेड़ पर लटका मिला शव, जेब में थी अंकपत्र की कॉपी
Fri, 24 Apr 2026 03:22 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 24 Apr 2026 03:22 PM IST
सार
मुसेली गांव के छात्र अनुज कुमार का शव शुक्रवार सुबह मिला। वह अठारह वर्षीय था। उसका शव अमरा करोड़ के पास पेड़ से लटका था। जेब से मिले अंकपत्र से उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली के गांव मुसेली निवासी 18 वर्षीय छात्र अनुज कुमार का शव शुक्रवार सुबह गांव अमरा करोड़ के पास यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। छात्र की शिनाख्त उसकी जेब से मिले इंटरमीडिएट के अंकपत्र की कॉपी से हुई। छात्र के इंटर में फेल हो जाने की वजह से आत्महत्या का कदम उठाने की आशंका है।
विज्ञापन
गांव मुसेली निवासी प्रेमवती ने बताया कि उनका बेटा अनुज कुमार पुत्र संजीव कुमार बृहस्पतिवार की शाम इंटरमीडिएट का परीक्षाफल देखने गया था। उसने इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा दी थी। वह आजाद इंटर कॉलेज मीरपुर वाहनपुर में कक्षा 12 का छात्र था। शुक्रवार सुबह गांव अमरा करोड़ के कुछ लोग जब गांव के बाहर टहलने गए तब उन्होंने एक खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से युवक का शव लटकता देखा। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव नीचे उतारा गया। तलाशी में पैंट की जेब में मिले डुप्लीकेट अंकपत्र से उसकी शिनाख्त अनुज के रूप में हुई। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में आत्महत्या का मामला पाया गया है।
विज्ञापन