फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bloody clash between two parties due to enmity, 12 people seriously injured

Pilibhit News: रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 12 लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 06 Sep 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two parties due to enmity, 12 people seriously injured
जहानाबाद में खूनी संघर्ष में घायल को अस्पताल ले जाया गया। संवाद
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बाकरगंज में बृहस्पतिवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे, बांके और तलवारें चलीं, जिसमें 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव और फायरिंग की भी चर्चा है। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बाकरगंज के बलीशेर और सलीम पक्ष के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। बताया जाता है कि दोनों ओर से मुकदमेबाजी और जेल जाने की घटनाएं भी पहले हो चुकी हैं। पुलिस ने कई बार दोनों पक्षों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की थी, बावजूद इसके विवाद थमा नहीं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की रात एक घरेलू बातचीत का वीडियो बनाए जाने को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सलीम पक्ष द्वारा गाली-गलौज की गई, जिससे मामला तूल पकड़ गया और बाकरगंज मस्जिद के पास दोनों गुट आमने-सामने भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर लाठी -डंडे और तलवारें चलीं। इसमें एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। संघर्ष के दौरान पथराव और फायरिंग का भी शोर मचा। घायलों में बलीशेर पक्ष से छोटे शाह, ताहिर, शराफत, दिलशाद, रिहान, जीशान और खातून शामिल हैं।
वहीं सलीम पक्ष से मैराज, तस्लीम, रिजवान, जहीर, सना और इम्तियाज घायल हुए हैं। करीब दस लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि फायरिंग और पथराव की पुष्टि नहीं हुई है। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहीं हैं। मामले में तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गाली-गलौज कर महिला की पिटाई की, घायल



अमरिया। थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। विरोध करने पर तीन युवकों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। शोर मचने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।




ग्राम नूरपुर निवासी रेहाना पत्नी अब्दुल रशीद ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि एक सितंबर की सुबह करीब दस बजे रियाज अहमद, मुनाजिर और रिजवान ने उससे अभद्रता की। जब उसने विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता के शोर शराबा करने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

जहानाबाद में खूनी संघर्ष में घायल को अस्पताल ले जाया गया। संवाद

जहानाबाद में खूनी संघर्ष में घायल को अस्पताल ले जाया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed