{"_id":"575d974a4f1c1b2a3e11b8fc","slug":"blood-donation-camp-in-bisalpur-today-preparations-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर में रक्तदान शिविर आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर में रक्तदान शिविर आज, तैयारियां पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 13 जून को बीसलपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर रक्तदानियों में खासा उत्साह है। सह प्रायोजक सिस्टम कंप्यूटर एजूकेशन के सहयोग से आयोजित होने इस रक्तदान शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा पीलीभीत जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में 14 जून को और पूरनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 जून को रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनके लिए भी पंजीकरण का क्रम जारी है। जो रक्तदाता किसी कारणवश फोन कर रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकें हैं वह शिविर के दिन मौके पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
बीसलपुर में सोमवार को आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम वीपी सिंह सुबह दस बजे करेंगे। बीसलपुर में लगने वाले रक्तदान शिविर को लेकर रक्तदाताओं द्वारा पंजीकरण का सिलसिला रविवार देर शाम तक जारी रहा। वहीं स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों को लेकर जिले के रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। रविवार सुबह से लेकर शाम तक रक्तदाताओं ने फोन कॉल के जरिए अपने-अपने रजिस्ट्रेशन कराए। स्वैच्छिक रक्तदान के लिए इच्छुक व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन मोबाइन नं. 09415168135 पर कॉल कर करा सकते हैं।
भाईचारे का संदेश दे रही अमर उजाला की मुहिम
समाज सेवा के क्षेत्र में रक्तदान सर्वोपरि है। अपने तन से निकली खून की बूंदों से किसी की जान बचाई जा सकती है। अमर उजाला फाउंडेशन की यह मुहिम समाजसेवा के साथ- साथ भाईचारा कायम रखने का भी संदेश देती है।
विज्ञापन
- एसपीएस संधू, प्रबंध निदेशक, पुष्प इंस्टीट्यूट
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं
रक्तदान कर आप किसी को नया जीवन दे सकते हैं। ऐसा कर आप सिर्फ एक जिंदगी नहीं बल्कि उनसे जुड़ी कई अन्य जिंदगियों की भी मदद कर सकते हैं। ब्लड डोनेशन से शरीर पर कोई कुप्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि शरीर पहले से ज्यादा स्फूर्तिवान होता है।
- डॉ. भरत कंचन, चिकित्सक
रोटरी क्लब ग्रीन ने किया संपर्क
पूरनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सिस्टम कंप्यूटर एजूकेशन के सहयोग से 15 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगने वाले स्वैच्छिक रक्तदान को सफल बनाने के लिए रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता व संस्थापक अध्यक्ष डा. दिनेश गुप्ता ने संस्था के सदस्यों व शहर के अन्य लोगों से मुलाकात कर उन्हें रक्तदान की अहमियत बताते हुए उनसे रक्तदान की अपील की।