{"_id":"8f685d4aee2805ed77cbe1f406576b06","slug":"blank-election-of-ward-members-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्त वार्ड सदस्य का उपचुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्त वार्ड सदस्य का उपचुनाव आज
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद के वार्ड 11 में मंगलवार को होने वाले सदस्य के उपचुनाव के लिए सोमवार को तहसील कार्यालय से चार पोलिंग पार्टियां रामदुलारी कालेज के लिए रवाना कर दी गई है।
तहसीलदार/निर्वाचन अधिकारी नन्हेलाल ने बताया कि चुनाव मंगलवार को रामदुलारी कालेज में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए पांच पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। चार पोलिंग पार्टियां चुनाव कराएंगी और एक पोलिंग पार्टी रिजर्व में रखी जाएगी।
निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि रवाना करने से पहले सभी पोलिंग पार्टियों को चुनाव कराने के संबंध में प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। चुनाव के दौरान मतदान स्थल पर काफी पुलिस बल तैनात रहेगा। चुनाव के बाद मत पेटियां तहसील कार्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाई जाएंगी और उनकी निगरानी के लिए भी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे तहसील सभागार में मतगणना होगी और परिणाम की घोषणा की जाएगी।