फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bku workers protest against the police

बरखेड़ा पुलिस के खिलाफ गरजे भाकियू कार्यकर्ता

Fri, 26 Aug 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
bku workers protest against the police
बरखेड़ा में एएसपी को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की बृहस्पतिवार को बरखेड़ा ब्लॉक परिसर में महापंचायत हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने बरखेड़ा पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसडीएम और सीओ से पदाधिकारियों ने वार्ता करने से साफ इन्कार कर दिया। शाम को एएसपी ने महापंचायत में पहुंचकर पदाधिकारियों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद पदाधिकारियों ने एएसपी को ज्ञापन देकर महापंचायत समाप्त की। महापंचायत में कई जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

बरखेड़ा ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे भाकियू की महापंचायत शुरू हुई। इसमें बरेली के अलावा बदायूं, शाहजहांपुर के भी पदाधिकारी शामिल हुए। भाकियू के प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो, शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, बदायूं के जिला युवा दिनेश यादव, पीलीभीत जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

महापंचायत में प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र यादव ने कहा कि बरखेड़ा पुलिस घोर अनियमित्ताएं कर रही है। भ्रष्टाचार थाने में हावी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी दौरान बीसलपुर एसडीएम आरके राजवंशी और सीओ मनोज कुमार यादव पदाधिकारियों से वार्ता करने गए। किसान नेताओं ने यह कहकर उन्हें लौटा दिया कि वह सिर्फ डीएम और एसपी बातचीत करेंगे। इस पर एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर पदाधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने बरखेड़ा पुलिस पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। किसान पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने की शिकायत की। इस पर एएसपी ने जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर पदाधिकारी मान गए और सात सूत्री ज्ञापन देकर महापंचायत समाप्त कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed