{"_id":"6750b1ea547f0751360f5f36","slug":"bku-protested-in-kotwali-against-the-arrest-of-farmers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126690-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू ने कोतवाली में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू ने कोतवाली में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी परिसर में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता।संवाद
पूरनपुर। जमीन के मुआवजा की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में धरना- प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा।
भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। यहां से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचकर धरना दिया। धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली जा रहे गौतमबुद्ध नगर, नोएडा के किसानों की गिरफ्तारी का विरोध किया गया।
एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में दिल्ली सीमा पर गिरफ्तार किसानों को शीघ्र रिहा कराने, गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा के जिन किसानों जिनकी जमीन सरकार ने ली है, उनको शासनादेश और कोर्ट के आदेशानुसार मुुआवजा दिलाने, वर्ष 2021 में चल रहे किसानों के आंदोलन के दौरान सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी कानून के किए गए वायदे को पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन
ज्ञापन में समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर दिल्ली कूच करने की चेतावनी दी गई। धरना-प्रदर्शन में नागेंद्र सिंह, बादाम सिंह, गंगा सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, राजेंद्र प्रजापति, रामकुमार, मनमोहन सिंह, सलमान खां आदि शामिल रहे।
-- -- --
फोटो: 25
भाकियू पदाधिकारियों की गिरफ्तारी पर भड़का संगठन, जताया विरोध
पीलीभीत। नोएडा में किसानों की भूमि के अधिग्रहण का विरोध कर रहे भाकियू पदाधिकारियों की गिरफ्तारी से संगठन के लोग भड़क गए। बुधवार को जिले भर में भाकियू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थानों में पहुंचकर विरोध जताया। शहर में सुनगढ़ी थाने में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विरोध जताकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
सुनगढ़ी थाने में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों का विरोध जताया। ज्ञापन में कहा गया कि ग्रेटर नोएडा में सरकार की ओर से किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें संगठन की ओर से किसानों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देने की मांग की जा रही थी। मांग को लेकर धरना दे रहे किसानों को गिरफ्तार किया गया। इन्हें रिहा करने की मांग की गई।
इसके अलावा प्रदेश में किसानों पर दर्ज मुकदमों को भी वापस लेने की मांग को शामिल किया गया। इसके साथ ही एमएसपी कानून बनाने, स्वानीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू करने। छुट्टा पशु और जंगली जानवरों के खतरे को रोकने के लिए ठोस उपाय करने की मांग भी की गई।
जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने बताया कि किसानों की गिरफ्तारी का विरोध जताया गया। इसके लिए सुनगढ़ी थाने पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय को सौंपा गया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी किसान नेताओं ने थानों में पहुंचकर विरोध जताने के बाद ज्ञापन सौंपे। संवाद