{"_id":"54301674b98a44fc27535df2b8efaa1b","slug":"bku-of-the-paddy-straight-seeking-to-stop-buying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने की धान की सीधी खरीद बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने की धान की सीधी खरीद बंद कराने की मांग
Pilibhit
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान खरीद सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृृत्व में डीएम से मिला। किसानों ने राइस मिलर्स द्वारा की जा रही सीधी खरीद बंद कराने और आढ़तों पर धान बेचने पर किसानों को छ-आर दिलवाने सहित विभिन्न मांगों का नौ सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
शनिवार को डीएम के कैंप कार्यालय में मिले प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को बताया कि पूरनपुर क्षेत्र में मंडी, क्रय केंद्र ठेकेदार और खरीद अधिकारियों की मिलीभगत के कारण राइस मिलर्स सीधी खरीद कर रहे हैं, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना था कि क्रय केंद्रों अथवा आढ़तों पर जो धान पहुंच रहा है उसमें मानक से अधिक नमी होने पर खरीददार उसी अनुपात में कटौती कर समर्थन मूल्य के अनुसार भुगतान करें। किसानों को आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान कराया जाए। इसके अलावा मंडी में पेयजल व्यवस्था ठीक कराने, पूरनपुर मंडी में फील्ड में इंस्पेक्टर बनकर घूम रहे चौकीदार और चपरासियों पर अंकुश लगाने की मांग प्रमुख थी। डीएम ने उन्हें किसानों से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। डीएम से मिलने के बाद कलक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर किसानों की समस्याएं रखीं और पंजाब पैटर्न पर खान खरीद कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में मंदीप सिंह, कश्मीर सिंह, बलवीर सिंह, रब कुमार यादव, नरेंद्र सिंह, नगेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, विपिन कुमार, भजन सिंह, गुरमीत सिंह, देवेंद्र कुमार, बलजीत सिंह, दर्शन सिंह, सहज पाल सहित कई किसान थे।
विज्ञापन