फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BKU demonstrated in Tehsil premises due to non-purchase of paddy

Pilibhit News: धान खरीद न होने पर भाकियू ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

Fri, 06 Feb 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
BKU demonstrated in Tehsil premises due to non-purchase of paddy
धान खरीद न होने के विरोध में पूरनपुर तहसील में प्रदर्शन करते किसान- प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम से मिलकर शेष बचे किसानों के धान की खरीद कराने की मांग की
विज्ञापन

पूरनपुर। धान खरीद केंद्र बंद होने के बाद खरीद केंद्रों पर कई दिनों से धान की फसल के साथ मौजूद किसानों के धान की खरीद न होने के विरोध में भाकियू नेताओं ने किसानों के साथ तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने एसडीएम से मिलकर किसानों के धान की खरीद कराने की मांग की।

भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को एकत्र हुए किसानों किसानों के धान की खरीद हुए धान खरीद केंद्र बंद होने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि देहात के धान खरीद केंद्र बगैर सूचना के बंद कर दिए गए। इससे देहात के खरीद केंद्रों पर एक बार धान बिक्री कर चुके किसानों को बाजार में धान की बिक्री करनी पड़ी। मंडी समिति के धान खरीद केंद्रों पर कई दिन से धान की फसल के साथ बिक्री किसान मौजूद रहे, मगर उनका धान नहीं खरीदा गया और धान खरीद केंद्रोंं को बंद कर दिया गया। बचे हुए किसानों का धान खरीदा जाए। अगर धान की खरीद नहीं की गई। तब उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शनकारी किसान एसडीएम अजीत प्रताप सिंह से भी मिले। भाकियू नेता मंजीत सिंह ने बताया कि एसडीएम ने अच्छे रेट पर धान की बिक्री राइस मिल पर करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि किसानों को घोषित धान मूल्य चाहिए है। धान की शीघ्र बिक्री न होने पर आंदोलन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed