{"_id":"57ea6c564f1c1b537c57428a","slug":"bkshwane-vices-to-the-ardas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवगुणों को बख्शवाने को करें अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवगुणों को बख्शवाने को करें अरदास
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरुद्वारा संत आश्रम ईशरसर में संत ईशर सिंह जी महाराज राणा साहिब वालों का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारे में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा और भव्य दीवान सजाया गया।
क्षेत्र के गढ़ा पचपेड़ा स्थित गुरुद्वारे में तीन दिन पूर्व रविवार को श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया था। इधर मंगलवार सुबह श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। इस दौरान भव्य दीवान सजाया गया। समारोह में दिल्ली से आए कथावाचक ज्ञानी अंग्रेज सिंह ने गुरुकी महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया। लुधियाना से आए संत बाबा जसपाल सिंह ने गुरुकी महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में समाज में तमाम बुराइयां पनप उठी हैं। रिश्ते दरकते जा रहे हैं। मनुष्य स्वार्थी होता जा रहा है। जीव हत्या बढ़ती जा रही है, जो आने वाले समय में सभी के लिए घातक साबित होगी। कहा कि मनुष्य को प्रभु का सिमरन कर प्रभु से अपने अवगुणों को बख्शवाने के लिए अरदास करनी चाहिए। संस्था के संचालक संत बाबा सर्ववीर सिॅह ने संत ईशर सिॅह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। इस मौके लखीमपुर के संत बाबा जोगा सिंह, चरनजीत सिंह, डॉ. शैलेंद्र गंगवार, बुद्धसेन वर्मा, जसवीर सिंह, गुरु सेवक सिंह, कमल सिंह, मिलाप सिंह, डॉ. सतवीर सिंह, मस्तान सिंह, सेवा सिंह, रंजीत सिंह, सतनाम सिंह, प्रदीप सिंह, नरेंद्र सिंह समेत बड़ी तादाद में संगत मौजूद रही।