फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP workers hungama

भाजपा मंडल अध्यक्ष को सिपाही के थप्पड़ मारने पर बवाल, भाजपाइयों का थाने में हंगामा

Sat, 03 Oct 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP workers hungama
पुलिस से वार्ता करते भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बीसलपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष का थाने के सिपाही से विवाद हो गया। सिपाही ने मंडल अध्यक्ष को थप्पड़ों से मारा, इसमें एक अन्य सिपाही ने भी उसका साथ दिया। मंडल अध्यक्ष की पत्नी ने बीच बचाव किया तो दोनों ने उसे भी धक्का दे दिया। घटना का पता चलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। देर रात तक थाने में भाजपाइयों ने हंगामा करते हुए संबंधित सिपाही और उसके साथी को तत्काल निलंबित करने की मांग की। एसपी और सीओ ने भी बीसलपुर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। देर रात तक विवाद जारी था। भाजपाई थाने से हटने के बाद आकर स्थानीय विधायक आवास पर जमा हो गए।
विज्ञापन

गांधी जयंती के दिन दोपहर करीब 3:30 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीशंकर राठौर किसी काम से पत्नी के साथ बाइक से टिकरी गांव में चौराहे से होकर गुजरे। यहां बीसलपुर थाने का सिपाही मनुज गौतम साथी सिपाही के साथ चौराहे पर खड़ा था। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किसी काम के लिए सिपाही को आवाज दी। सिपाही मनुज गौतम ने साथी सिपाही के साथ आकर मंडल अध्यक्ष को सीधे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। बाइक पर पीछे बैठीं उनकी पत्नी ने जब आपत्ति जताई तो सिपाही ने साथी की मदद से मंडल अध्यक्ष की पत्नी से भी अभद्रता की और उन्हें बाइक से धक्का दे दिया। धक्का मुक्की में भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी बाइक से नीचे गिर गईं। इसके बाद सिपाही भाजपा मंडल अध्यक्ष को गाली देते हुए वहां से चला गया।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीशंकर राठौर ने मामले की सूचना पुलिस के अलावा पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह को मोबाइल से दी। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रामसरन वर्मा को भी पूरी घटना से अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष से अभद्रता की खबर मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बीसलपुर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने दोनों सिपाहियों के निलंबन की मांग को लेकर देर रात तक हंगामा किया। उसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को लेकर विधायक रामसरन वर्मा के आवास पर आ गए। कोतवाली प्रभारी सुनील शर्मा ने विधायक के आवास पर पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष और अन्य पार्टी पदाधिकारियों से बात की। कोतवाली प्रभारी ने भी भाजपा नेताओं से बातचीत में सिपाही की गलती मानी और उसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजने की बात कही गई। देर रात एसपी जय प्रकाश भी बीसलपुर पहुंच गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोतवाली प्रभारी और एसपी से बातचीत में भाजपा मंडल अध्यक्ष से अभद्रता करने वाले दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से पुलिस की अभद्रता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। जब तक मंडल अध्यक्ष से अभद्रता करने वाले दोनों दोषी सिपाहियों का निलंबन नहीं हो जाता, तब तक वह बीसलपुर में ही रहेंगे। दूसरी ओर विधायक रामसरन वर्मा ने भी सिपाही के इस तरह से व्यवहार करने पर आक्रोश जताया। देर रात तक सिपाहियों पर कार्रवाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी थी।
हमारी पार्टी के मंडल अध्यक्ष से सिपाही ने अभद्रता की। उन्हें बिना किसी गलती के थप्पड़ मारे। हम अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से पुलिस की अभद्रता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। घटना में लिप्त सिपाहियों का हर हाल में निलंबन चाहिए। - संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा

भाजपा मंडल अध्यक्ष से अभद्रता मामले की जानकारी मिली है। मैं बीसलपुर आया हूं। मैंने कोतवाली प्रभारी से दोनों सिपाहियों की रिपोर्ट मांगी है। सीओ बीसलपुर लल्लन सिंह को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी। - जयप्रकाश, एसपी

बीसलपुर थाने के बाहर लगी भीड़।

बीसलपुर थाने के बाहर लगी भीड़।- फोटो : PILIBHIT

 

थाने के बाहर धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता।

थाने के बाहर धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed