फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP will celebrate Seva Pakhwada from 17 September to 2 October

Pilibhit News: भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाएगी सेवा पखवाड़ा

Sun, 07 Sep 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 07 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP will celebrate Seva Pakhwada from 17 September to 2 October
सेवा पखवाड़ा की कार्यशाला को संबो​धित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत पार्टी कार्यालय
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप से जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस सिलसिले में शनिवार को पीलीभीत पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने जिला कार्यकारिणी सहित कार्यकर्ताओं की कार्यशाला लगाई। इसमें सेवा पखवाड़ा में किए जाने वालों की चर्चा की गई।
विज्ञापन


17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन मनाने के साथ जिले में 15 दिन का सेवा पखवाड़ा भाजपा की ओर से शुरू किया जा रहा है। सेवा पखवाड़े मेें निमित सेवाएं हर ब्लॉक, नगर निकाय स्तर पर की जाएगी। इसकी कार्यशाला को लेकर शनिवार को भाजपा के ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य पीलीभीत पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां जिलाध्यक्ष संंजीव प्रताप ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सेवा पखवाड़े में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, मैराथन दौड़, स्वदेशी अपनाओ एवं स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम सहित अन्य कल्याणकारी कार्यक्रम बूथ से लेकर विधानसभा स्तर पर किए जाएंगे व 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ इसका समापन होगा। पखवाड़े को लेकर उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा भी खीची। इस कार्यशाला में जिला प्रभारी गुलशन आनंद, जिला महामंत्री अमित अग्रवाल, लेखराज भारती, विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, आस्था अग्रवाल सहित अन्य जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed