फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bjp took out tractor rally

भाजपा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Sun, 28 Nov 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
bjp took out tractor rally
भाजपा की ओर से निकली गई ट्रैक्टर रैली। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली यात्रा निकाली गई। मां यशवंतरी देवी मंदिर परिसर से शुरू होकर भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की अध्यक्षता में यात्रा निकाली गई थी। मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी किसानों का आभार व्यक्त किया और मजबूती से आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सहभागिता देने का संकल्प दिलाया। किसान मोर्चा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य और कार्यक्रम संयोजक शिवम ने सभी किसानों से कहा कि असली किसान आप लोग हैं, बाकी किसानों को भ्रमित कर दिया गया है। मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री स्वामी प्रवक्तानन्द ने संचालन करते हुए कहा कि भाजपा किसानों के सम्मान और सुरक्षा करती आई है और आगे भी करती रहेगी। मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूपेश गंगवार ने इस ट्रैक्टर यात्रा में शामिल किसान भाइयों को विश्वास दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार सरकार ने सदैव ही किसानों को उसका मेहनत का सही मेहनताना देने का कार्य किया। जिला महामंत्री लेखराज भारती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरुभाग सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि, कमलेश गंगवार, स्वतंत्र देवल, विपिन मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। पूरनपुर से जिला मुख्यालय को रवाना हुई ट्रैक्टर रैली को भाजपा के जिला महामंत्री लेखराज भारती ने असम हाईवे से झंडी दिखाकर रवाना किया। अचलेंद्र मिश्र, हरिओम प्रजापति, हरीप्रसाद, सुधीर भारती, रामसेवक वर्मा, गिरजा शंकर वर्मा, संजय सिंह, नीलकंड वर्मा, अजय वर्मा, ओमप्रकाश, महेंद्र भारती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed