फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP spreading chaos in the country: poetry

देश में अराजकता फैला रही भाजपा: कविता

Mon, 11 Sep 2017 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Mon, 11 Sep 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
BJP spreading chaos in the country: poetry
कव‌िता - फोटो : अमर उजाला
गौरी लंकेश की हत्या में भाजपा का हाथ
विज्ञापन

एपवा की राष्ट्रीय सचिव कविता कृष्णन ने की वार्ता

भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य एवं एपवा की राष्ट्रीय सचिव कविता कृष्णन ने कहा कि भाजपा देश में अराजकता फैला रही है। गोरक्षा के नाम पर इंसानों का खून बहाया जा रहा है। सरकार की नीतियों पर मुखर होकर लिखने वाले पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। आक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत, कर्ज में डूबे आत्महत्या कर रहे किसान उसके मुद्दे और एजेंडे में शामिल नहीं है। उसके एजेंडे में इंसानों में धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर राजनीति करना और धर्म विशेष के लोगों को भयभीत करना है।

विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकपा माले के आंदोलन की अगुवाई करने पीलीभीत पहुंची पोलित ब्यूरो की सदस्य ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि गौरी लंकेश संघ और भाजपा के खिलाफ बोलती थी। लिहाजा उसकी हत्या करा दी गई। इससे पहले भी इस तरह की हत्याएं हो चुकी हैं। यह सब भाजपा और संघ ने उन लोगों में आतंक पैदा करने के लिए करवाया है जो उन ताकतों के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के एक भाजपा विधायक ने भी यह कह इसका संकेत दे दिया है कि गौरी लंकेश भाजपा और संघ के खिलाफ बोलती थी। उसकी मौत पर जश्न मनाने वाले भी भाजपा से जुड़े लोग हैं। उन्होंने कहा कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर ढाए जा रहे जुल्म के पीड़ितों को शरण देने के बजाय भाजपा उन्हें धार्मिक तौर पर देख रही है। स्थानीय स्तर की समस्याओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिले में बाघ का मामला सबसे ज्वलंत है। इसका स्थाई समाधान होना चाहिए। गलत तरीके से कराए गए टाइगर रिजर्व के गजट को निरस्त कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज बाघों के बहाने जंगल किनारे बसे लोगों को उजाड़ा जा रहा है जबकि यही गरीब जंगल के सबसे बड़े रक्षक हैं। किसानों की हालात पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऋण माफी का वादा किया था, लेकिन अब इसमें इतनी शर्तें और नियम लगा दिए हैं कि आम किसान का कर्ज माफ नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सभी किसानों का कर्जा माफ किए जाने की मांग की। रमा गैरोला की मौत को उन्होंने ऑनर किलिंग बताते हुए उसके परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की साथ ही इस मामले में पार्टी नेताओं को झूठा फंसाने का आरोप लगाया। देश की समस्याओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा देश में लव जेहाद और गोरक्षा के नाम पर वर्ग विशेष का उत्पीड़न करा रही है। गोरक्षा के नाम पर मीट व्यापारियों, पशुपालकों एवं डेयरी मालिकों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा देश में नफरत फैलाकर राज करना चाहती है। उसके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। इसके लिए कोई भी आंदोलन करना पड़े तो भाकपा माले पीछे नही हटेगी। वार्ता के दौरान केेंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी, संजय शर्मा, स्थायी समिति के सदस्य अफरोज आलम, हारून अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed