फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP's Jan Vishwas Yatra will come to Pilibhit for the mandate again

दोबारा जनादेश के लिए भाजपा की जनविश्वास यात्रा आएगी पीलीभीत

Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
BJP's Jan Vishwas Yatra will come to Pilibhit for the mandate again
पीलीभीत। भले ही चुनावी अधिसूचना जारी होने में अभी थोड़ा वक्त है लेकिन राजनीतिक दल चुनावी मूड में आ गए हैं। इसी के तहत विधानसभा चुनाव-2022 में विजय के संकल्प के साथ भाजपा संगठन छह जन विश्वास यात्रा निकाल रही है। 19 दिसंबर से शुरू यात्रा 29 व 30 दिसंबर को जिले में रहेगी। इस दौरान सभा भी होगी। छह यात्राओं के जरिये भाजपा 403 विधानसभा क्षेत्रों में धार्मिक और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अपने एजेंडे को धार दे रही है।
विज्ञापन

भाजपा की जन विश्वास यात्रा 29 दिसंबर को शाहजहांपुर के बंडा होते घुंघचाई से जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा की पहली जनसभा पूरनपुर में होगी। कोई केंद्रीय मंत्री या उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम संबोधित कर इसे सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह का कहना है कि अभी यह फाइनल नहीं हुआ है कि कौन बड़े नेता इसके साथ आएंगे लेकिन यह तय है कि कोई न कोई वरिष्ठ नेता या केंद्रीय मंत्री यात्रा को लेकर आएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष का कहना है कि पूरे जनपद में 100 से अधिक स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा। भारतीय जनता पार्टी की यात्रा से नए लोग भी जुड़ेंगे। यात्रा की दूसरी सभा 30 दिसंबर को बीसलपुर में होगी। तीसरी बरखेड़ा और चौथी पीलीभीत के रामा इंटर कॉलेज में होगी। यात्रा 30 दिसंबर को ही नवाबगंज होते हुए बरेली जिले में प्रवेश कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन विश्वास यात्राओं का लखनऊ में पीएम करेंगे समापन
यात्राओं का समापन लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के रूप में होगा। भाजपा की यात्राएं प्रदेश में क्षेत्रवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की राजनीति पर प्रहार करेंगी। मथुरा से यात्रा अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत होते हुए बरेली में समाप्त होगी।
चारों सीटों पर कब्जा बनाए रखने की है चुनौती
भाजपा के पास जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कब्जा हैं। इन सीटों को 2022 में अपने पास बनाए रखने की चुनौती है। इसलिए भाजपा संगठन ने बरखेड़ा, पीलीभीत, बीसलपुर और पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी तैयारी के अनुरूप काम शुरू कर दिया है।

बीसलपुर : जन विश्वास यात्रा का होगा जोरदार स्वागत
रामलीला मैदान में 30 दिसंबर को आने वाली भाजपा की जनविश्वास यात्रा का पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा।
यह निर्णय मंगलवार को मोहल्ला बख्तावरलाल में ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा के आवास पर हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया। बैठक में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, यात्रा के जिला संयोजक प्रफुल्ल मिश्रा, विधान सभा क्षेत्र संयोजक उमाकांत मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि विवेक वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, कृष्ण पाल शर्मा और यात्रा के प्रचार प्रसार प्रमुख चंद्रपाल शर्मा समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed