फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MP Varun Gandhi targets Modi government over privatization

सरकार से सांसद वरुण गांधी का सवाल: रेल, तेल और एयरपोर्ट सब बिक जाएंगे तो गरीबों के बच्चों को नौकरी कौन देगा

Sat, 04 Mar 2023 07:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Mar 2023 07:32 AM IST
सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि जब तक बुनियादी मुद्दों पर बात नहीं होगी, मैं बोलता रहूंगा। 

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi targets Modi government over privatization
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर सांसद वरुण गांधी शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे। यहां उन्होंने बरखेड़ा ब्लॉक के नगरा चौराहा तथा नवादा महेश में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब तक बुनियादी मुद्दों पर बात नहीं होगी वह बोलते रहेंगे।

विज्ञापन


सांसद वरुण गांधी ने कहा कि हमारा देश बहादुर लोगों का देश है। हमारे देशवासियों ने कभी किसी की गुलामी स्वीकार नहीं की। सांसद ने कहा कि वह निजीकरण के खिलाफ हैं क्योंकि रेल, तेल, एयरपोर्ट आदि सब बिक जाएंगे तो गरीबों के बच्चों को नौकरी कौन देगा। गांव नगरा चौराहा में वरुण गांधी बोले कि पेशेवर राजनीति कभी देश का भला नहीं कर सकती। जब धर्म के नाम पर आसानी से वोट पड़ जाता है तो कोई आपके के लिए क्यों काम करेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद वरुण गांधी ने सभी विभागों से संबंधित संविदा कर्मियों के नाम लेकर कहा कि उनका स्थायीकरण और मानदेय पर काम होना बहुत जरूरी है। सांसद ने मरौरी ब्लॉक के ग्राम देवीपुरा में फर्नीचर शोरूम का उद्घाटन करने के बाद ग्राम कल्याणपुर नौगवा के कंपोजिट विद्यालय में सांसद निधि से निर्मित कंप्यूटर लैब तथा नवादा महेश के बरातघर का उद्घाटन किया। 

जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर हुई बैठक

सांसद वरुण गांधी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर विकास भवन के गोमती सभागार में शुक्रवार शाम को बैठक भी हुई। इसमें वरुण ने लोगों की समस्याओं को पूछा, इस मौके पर डीएम भी मौजूद रहे। सांसद ने अपनी पुस्तक द इंडियन मैट्रोपोलिस अधिकारियों व विभिन्न लोगों को भेंट की। 

उन्होंने बताया कि इस पुस्तक की अब तक 70 हजार कॉपियां बिक चुकी हैं। समीक्षा बैठक में ग्राम नवादा महेश में अंडरपास में पानी भरने की समस्या रखी गई। इस पर डीएम प्रवीण लक्षकार ने बताया कि जिले में 27 अंडरपास उन्होंने चिह्नित किए हैं। इसकी सूची डीआरएम को भिजवा दी गई है। एक बार फिर से पत्राचार कर लेंगे।

ग्राम रम्पुरा नत्थू में सोलर लाइटों की बैटरी खराब होने व उसे बेचने की बात सामने आई। सांसद ने जिलाधिकारी से इस मामले की जांच कराने को कहा। ग्राम गुलडिया भूपसिंह में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज में मानक के अनुरूप ईंटों व सीमेंट का प्रयोग न किए जाने की समस्या से भी वरुण को अवगत कराया गया।

सांसद ने ओवरलोडिंग व डम्पर से हुई दुर्घटना के संबंध में कार्रवाई करने को कहा। इस पर डीएम ने बताया कि ओवरलोडिंग पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लगातार कार्रवाई चल रही है। तहसील पूरनपुर के ग्राम महुआ गुन्द में नेटवर्क की समस्या पिछले छह सालों से बनी हुई है। डीएम ने कहा कि यहां टावर लगवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed