फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP is honest, strong, effective: Jitin Prasad

ईमानदार, दमदार, असरदार है बीजेपी : जितिन प्रसाद

Fri, 31 Dec 2021 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
BJP is honest, strong, effective: Jitin Prasad
जितिन प्रसाद। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने मंच से संबोधित किया। बोले, भाजपा सरकार मतलब ईमानदार, दमदार, असरदार सरकार। सरकार ने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। कहा कि मथुरा से पीलीभीत तक जन विश्वास यात्रा को जनसमर्थन मिला है। लोग सड़कों पर आकर स्वागत कर रहे हैं। वह यूपी विधानसभा चुनाव के साथ आने वाले 2022 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बोले। कहा कि जिस कर्मठता से बीजेपी ने काम किया सात साल आसान नहीं थे। 2022 में भी बीजेपी का जनता का प्यार मिलेगा। देश में आज राष्ट्रीय दल सिर्फ बीजेपी ही है और कोई राष्ट्रीय दल नहीं। क्षेत्रीय दल देश का भला नहीं कर सकते। क्षेत्रीय दलों की सरकारें चंद लोगों के इर्दगिर्द घूमती रहती है। आज एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट बन रहे, योजनाओं का लाभ मिल रहा। इस बार यूपी में 342 सीटें मिलेगी जिसे देखकर विरोधियों के होश उड़ जाएंगे। उनके अलावा पूर्व मंत्री और बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने भी विचार रखे। बोले कि यात्रा को जो प्यार मिला है यहां उमड़ा जन सैलाब उसका सबूत है। यात्रा बरेली समाप्त होगी। जगह-जगह भव्य स्वागत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed