{"_id":"61bf7ff74507b75d813ee3b3","slug":"bjp-doing-politics-of-hatred-sumaiya-rana-pilibhit-news-bly4697978183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नफरत की सियासत कर रही बीजेपी : सुमैय्या राना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
सपा के संवाद कार्यक्रम में शामिल सुमैय्या राना व अन्य पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैय्या राना ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान बीजेेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा- बीजेपी सरकार सिर्फ नफरत की सियासत कर रही है। प्रदेश में योगी सरकार अहंकारी है जिसे वोट की चोट से ही सबक सिखाया जा सकता है। वह रविवार को परिवर्तन रैली के सिलसिले में शहर पहुंची थीं।
विज्ञापन
शहर के एक बरातघर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं व महिलाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने संगठन के साथ-साथ जिले की राजनीति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन ने बीजेपी का घमंड तोड़ा है। अब वोट की चोट से योगी सरकार का घमंड जनता तोड़ेगी। आगे कहा कि प्रदेश में महिला अपराध तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने यूपी में हुई कुछ घटनाओं का भी जिक्र किया। केंद्र सरकार को लेकर कहा कि फूट डालों राज करो नीति पर सरकार चल रही है। विधानसभा चुनाव में सपा जीत की ओर बढ़ रही है। सपा प्रदेश महासचिव सतनाम सिंह देओल ने कार्यकर्ताओं को अभी से विधानसभा चुनावों में जुट जाने का आह्वान किया। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि इस समय भाजपा के खिलाफ माहौल है, बूथ स्तर तक संगठन को सफल बनाने से जनपद की चारों विधानसभा सीटें सपा के खाते में जाना तय है। जिला महासचिव यूसुफ कादरी, पूर्व विधायक अरशद खां, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामबहादुर यादव, मखदूम खां, काशीराम सरोज, डॉ. राममूर्ति गंगवार, गयासुददीन, अजमल सुलेमान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।