फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP district president Sanjeev Pratap Singh in Pilibhit

पीलीभीत: एक बार फिर संजीव प्रताप सिंह बने भाजपा जिलाध्यक्ष, निकाय चुनाव में जीत का मिला इनाम

Fri, 15 Sep 2023 03:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Sep 2023 03:15 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने शुक्रवार को नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। पीलीभीत में संजीव प्रताप सिंह एक बार फिर भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इससे उनके खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
BJP district president Sanjeev Pratap Singh in Pilibhit
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में संजीव प्रताप सिंह एक बार फिर भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इससे उनके खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष के लिए इस बार कई बड़े नाम सामने थे। मंत्री के करीबी से लेकर संघ से जुड़े लोगों की दावेदारी ने लड़ाई को दिलचस्प बना दिया था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने संजीव प्रताप सिंह पर ही एक बार फिर भरोसा जताया। निकाय चुनाव में जिले की सभी सीटें भाजपा के खाते में जाने के इनाम के रूप में इसे देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


पिछले दिनों संगठन चुनाव की प्रक्रिया के तहत करीब 12 से अधिक नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए थे। इसके बाद से ही जिलाध्यक्ष की दौड़ में नेताओं ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के चक्कर लगाने शुरू कर दिए थे। जिलाध्यक्ष का कार्यकाल एक साल पहले ही बढ़ाया जा चुका था। जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा में खेमेबाजी भी शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा ने महानगर अध्यक्ष बदले: शाहजहांपुर में शिल्पी को मिली जिम्मेदारी, बरेली में अधीर सक्सेना को कमान

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सूची जारी हुई तो साफ हो गया कि संजीव प्रताप सिंह सब पर भारी पड़े। भाजपा नेतृत्व ने उन्हें निकाय चुनाव में जिले की सभी नौ सीटें भाजपा के खाते में जाने का इनाम जिलाध्यक्ष की कुर्सी बरकरार रख कर दिया। इससे पहले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व जिले की सभी चारों सीटों पर कब्जा किया था। इसी को देखते हुए संजीव प्रताप की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed