फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP connected with the public through Jan Vishwas Yatra

भाजपा ने जन विश्वास यात्रा के जरिये जनता से रिश्ता जोड़ा

Fri, 31 Dec 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
BJP connected with the public through Jan Vishwas Yatra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुष्प दे कर स्वागत करते डीएम पुलकित खरे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भाजपा ने जन विश्वास यात्रा के जरिये जनता से अपना जुड़ाव बढ़ाया। चुनाव को लेकर संवाद बनाया। यात्रा में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद सबसे ज्यादा महत्व मिला। वह यात्रा के नायक की तरह स्वागत कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की भागीदारी भी अहम रही। जिले में जनता ने जगह जगह उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मथुरा से 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने जिस जन विश्वास यात्रा को रवाना किया था। बुधवार को वही यात्रा पूरनपुर आई थी और बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे पूरनपुर से चली। जिले में कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह सभी जगहों पर साथ रहे। शाम को साढ़े पांच बरेली जिले की सीमा पर वहां के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में दी गई। यात्रा के प्रदेश सह प्रभारी और एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, शाहजहांपुर सांसद अरुण सागर शामिल थे। घुंघचाई के रास्ते यात्रा दियोरियां कला पहुंची। इसके बाद बीसलपुर बरखेड़ा होते हुए करीब ढाई बजे मुख्यमंत्री के सभा स्थल पर पहुंच गई। रास्ते में यात्रा की जगह जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। शहर में रूपपुर कमालू में पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यपाल गंगवार, कार शोरूम के पास पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, डिग्री कॉलेज के पास पूर्व विधायक के पुत्र अंकुर गुप्ता ने पुष्प वर्षाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

पूरनपुर। भाजपा की जनविश्वास यात्रा रात्रि विश्राम के बाद बहस्पतिवार को घुंघचाई होते हुए बीसलपुर तहसील के गांव दियोरिया कलां की ओर रवाना हो गई। यात्रा के दौरान जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री आवगमन को लेकर भाजपा नेता लेखराज भारती, अमित संघर्षी सहित अन्य विधानसभा चुनाव में टिकट पाने की लाइन में लगे नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ भारी संख्या में बसों और अन्य वाहनों से जिला मुख्यालय रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। यात्रा का रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। स्वागत नगर, बिलसंडा नहर तिराहा, चीनी मिल चौराहा, ईदगाह चौराहा, बस स्टैंड चौराहा, पटेलनगर पुलिया, बारह पत्थर चौराहा, सरस्वती विद्या मंदिर गेट, बाला देवी रोशनलाल कालेज गेट, कासिमपुर मोड़, दियोरिया, खरदहाई, मधवापुर, मकरंदापुर, सुजनी, पंसड़ी, पिपरिया, बिहारीपुर हीरा, मानपुर, टेहरी, इसमें विधायक रामसरन वर्मा, संजीत शरन, डॉ रत्नेश गंगवार, डॉ संजीव कनौजिया, नरेश शर्मा, डॉ रविशरण चौहान, शिवेंद्र शुक्ला हरीओम अवस्थी, अशोक शर्मा शामिल रहे।

बरखेड़ा। आदेश आईटीआई के पास भाजपा जिला उपाध्यक्ष/ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार गंगवार ने पुष्प वर्षाकर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरद्वारीलाल गंगवार, विनय कुमार तिवारी, छेदालाल गंगवार, राजेश गंगवार, प्रधान हरनंदन गंगवार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। विधायक किशनलाल राजपूत ने गांव नवादा महेश के पास जन विश्वास यात्रा का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। इसके अलावा गांव पतरसिया, पतरासा कुवरपुर, मोहम्मदगंज अमखिड़िया मे मंदिर के पास, कस्बे में पूर्व सांसद के आवास के पास, गाजीपुर मुगल व पौटा कला सहित कई जगहों पर स्वागत किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed