फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bisalpur MLA reached CDO complaining about harassing school children

स्कूली बच्चों को प्रताड़ित करने की शिकायत लेकर सीडीओ के पास पहुंचे बीसलपुर विधायक

Tue, 21 Dec 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bisalpur MLA reached CDO complaining about harassing school children
पीलीभीत। बीसलपुर के मनकापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। बीसलपुर विधायक खुद इसकी शिकायत लेकर सीडीओ के पास पहुंचे। सीडीओ ने बीएसए को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल मनकापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के तमाम विद्यार्थियों ने बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा से शिकायत की थी कि स्कूल का एक शिक्षक उनको बहुत परेशान करता है। गलत शब्दों का प्रयोग करता है। शिक्षक की प्रताड़ना झेलकर बच्चे मानसिक रूप से परेशान हैं। स्कूल जाने का मन नहीं होता। सोमवार को विधायक बच्चों की शिकायत लेकर सीडीओ से मिले और जांच कराने की बात कही। सीडीओ ने बीएसए को जांच सौंप दी है। बीएसए का कहना है कि मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा। सभी बच्चों से बात की जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक के शिक्षकों की अक्सर आती हैं शिकायतें
बेसिक स्कूलों से यह पहली शिकायत नहीं हैं। शिक्षक आए दिन गरीब तबके से आने वाले बच्चों को परेशान करते हैं। कई बार शिकायत विभाग तक पहुंचती है तो कई बार डर के मारे बच्चे शिकायत नहीं करते। बीएसए का कहना है कि जो भी शिकायतें आती हैं तत्काल उनकी जांच कराई जाती है। मामला सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर के विधायक ने बच्चों का एक शिकायती पत्र दिया है। बीएसए को जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
- प्रशांत कुमार, सीडीओ
मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी। शिकायत सही पाई गई तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- चंद्रकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed