फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bird flu

मुर्गा, मुर्गियों, कौआ के बाद अब राजकीय पक्षी सारस का मिला शव

Fri, 29 Jan 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
bird flu
पूरनपुर। गांव लुकटिहाई के समीप राजकीय पक्षी सारस की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सारस का शव गांव के समीप एक खेत में पड़ा देखा गया। कुछ लोगों ने आग में उसे जलाने की कोशिश की। सारस के शव को कब्जे में लिया गया। उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

शेरपुरकलां में बीते दिनों बर्ड फ्लू का पहला केस मिला था। उसके बाद एक किलोमीटर इलाका कंटेन्मेंट जोन और 10 किलोमीटर इलाका सर्विलांस जोन घोषित किया गया था। कंटेन्मेंट जोन के मुर्गा, मुर्गियों और बतख को मारने का दावा किया गया। हालांकि घरों के बाहर मुर्गा, मुर्गी, बतखें उस वक्त भी घूमते देखी गईं। दफनाएं गए पक्षियों के स्थान और जिस स्थान पर बर्ड फ्लू का केस मिला था। उस स्थान को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर लोगों और जानवरों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई थी। मगर आवाजाही भी नहीं रुक सकी। बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद पक्षियों के मरने का शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। धनाराघाट रोड, ब्लॉक कार्यालय सहित कई स्थानों पर मरे हुए पक्षी मिल चुके हैं। राजकीय पक्षी सारस का शव बृृहस्पतिवार को गांव लुकटिहाई के पास एक खेत में मिला। सारस का शव पड़ा होने की चर्चा लोगों में रही। कुछ लोगों ने खेत मेें पहुंचकर जलती आग में उसका शव डाल दिया। हालांकि शव जलने से बच गया। डिप्टी सीवीओ डॉ. राजीव मिश्रा ने बताया कि सारस का शव खेत में पड़े होने की जानकारी मिली थी। वन्य एवं वन प्रभाग के डीएफओ संजीव कुमार को तत्काल जानकारी दी गई थी। टीम को भेज दिया गया। सारस के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद दफनवाया जाएगा। बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद सर्विलांस जोन से सैंपलिंग लगातार कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को 20 पक्षियों का सैंपल लिया गया है। जिसे जांच को बरेली आईवीआरआई भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed