फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bilsnda four village Join Odif

बिलसंडा के चार गांव  ओडीएफ में शामिल

Sat, 17 Sep 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलसंडा।
अमर उजाला ब्यूरो बिलसंडा। Updated Sat, 17 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bilsnda four village Join Odif
चौपाल - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने गांव बिचपुरी में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं             
विज्ञापन

 डीएम मासूम अली सरवर ने कहा कि दो अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर अच्छा काम करने वाले प्रधानों और सचिवों को सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने यह बात शनिवार को गांव बिचपुरी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों के समक्ष कही, उनकी समस्याएं सुनी और अतिशीघ्र निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। डीएम ने इस मौके पर चार गांवों को ओडीएफ घोषित किया। 
डीएम मासूम अली सरवर ने शनिवार को गांव बिचपुरी के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्राम प्रधान रामचंद्र वर्मा, देवदत्त, रामकुमार आदि ग्रामीणों ने राशन कार्ड बनवाने, चकरोडों से अवैध कब्जा हटवाने, पेंशन दिलवाने, प्राथमिक विद्यालय का शैक्षिक स्तर सही कराने, बिजली की अघोषित कटौती खत्म कराने, प्राथमिक विद्यालय के कुछ वंचित बच्चों को निशुल्क ड्रेस बंटवाने और आवश्यकतानुसार इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने की मांग की। 
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से इन समस्याओं का अतिशीघ्र हल निकालने का आश्वासन दिया। डीएम ने ग्रामीणों से नाली, खडंजा, राशन, बेसिक विद्यालयों की स्थिति, चकरोडों पर अवैध कब्जा, इंडिया मार्का हैंडपंपों की स्थिति आदि के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में कोई विशेष शिकायत न किए जाने पर संतोष जताया। उसके बाद डीएम ने मौके पर मौजूद डीपीआरओ देवेंद्र कुमार और विनय कुमार से संबंधित अभिलेख देखने के बाद बिचपुरी, गोपालपुर, सांडदेव और धुरिया खुर्द गांवों को ओडीएफ में शामिल कर लिया है। ग्रामीणों ने भी सामूहिक रूप से बताया कि इन गांवों में अब कोई भी ग्रामीण खुले में शौच नहीं जाता है। इस मौके पर एसडीएम बीपी सिंह, तहसीलदार एमआर थारू और बीडीओ सीके श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed