फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike riders fired bullet into the car but police said show the ammunition in Pilibhit

Pilibhit News: बाइक सवारों ने कार में पीछे से मारी गोली, डैशबोर्ड में घुसी, शिकायत पर पुलिस बोली- बारूद दिखाओ

Wed, 24 Sep 2025 06:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Sep 2025 06:03 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर में बाइक सवारों ने दुकान के आगे खड़ी कार पर फायर कर दिया। गोली शीशे में छेद करते हुए डैशबोर्ड में जा घुसी। कार मालिक ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस बाइक सवारों की तलाश करने की बजाय बारूद दिखाने की बात कह रही है। 

विज्ञापन
Bike riders fired bullet into the car but police said show the ammunition in Pilibhit
सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध बाइक सवार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में बाइक सवारों ने कोतवाली से कुछ दूरी पर मिठाई की दुकान के बाहर खड़ी कार पर पीछे से फायर झोंक दिया। गोली कार के पिछले शीशे में छेद करती हुई डैश बोर्ड में जा घुसी। घटना मिठाई की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कार मालिक सुखजिंदर सिंह ढिल्लो ने पुलिस को तहरीर दी। उनका आरोप है कि पुलिस टालमटोल कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बारूद कहां गिरी, यह दिखाने को कहा।

विज्ञापन


घटना 19 सितंबर की रात 12.23 बजे की बताई गई है। सुखजिंदर सिंह के अनुसार 20 सितंबर की सुबह कार में पिछले शीशे पर गोली का निशान मिलने पर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसमें बाइक पर सवार दो युवक कोतवाली की ओर से असम हाईवे को जाते दिखे। उस समय दुकान के बाहर से कुछ राहगीर भी पैदल निकलते देखे गए। राहगीरों के आगे निकलने के बाद बाइक सवार लौटकर दुकान के बाहर खड़ी कार के पास आए और पिछले हिस्से में तमंचा से फायर करते दिखे। 

विज्ञापन

डैश बोर्ड में घुसी गोली 
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। गोली पिछले शीशे में छेद करती हुई आगे डैश बोर्ड में घुस गई। उन्होंने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस को दी गई। इसके बाद भी पुलिस बाइक सवार बदमाशों का सुराग नहीं लगा रही है। उनका आरोप है कि पुलिस कहती है कि जब गोली लगी, तब बारूद भी तो दिखाओ।

पूरनपुर कोतवाली के प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि कार पर कोई गोली क्यों चलाएगा। गोली लगती तो कार के शीशे पर पीछे गोल निशान होता। शीशा अपने आप गिरा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed