{"_id":"64e10fc3d1bf505c220c9904","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2941-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 20 Aug 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। बाइक सवार युवक की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।
घटना शनिवार शाम करीब आठ बजे बंडा हाईवे पर गांव कल्यानपुर के समीप हुई। बाइक सवार नगर की तरह से घुंघचाई की ओर जा रहा था। गांव कल्यानपुर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि बाइक सवार की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर जब पता किया तो मालूम हुआ कि गांव शिंभुआ के एक युवक के नाम बाइक थी। युवक ने बाइक को कई महीने पहले घुंघचाई के ही युवक को बेच दिया था। पुलिस युवक का नाम पता करने में जुटी है।