{"_id":"6261a5a00cde47380956da8b","slug":"bike-rider-dies-after-being-crushed-by-a-truck-pilibhit-news-bly4822911137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर रोड पर असम चौराहे के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार को ट्रक की टक्कर लग गई। बाइक पर पीछे बैठक 42 वर्षीय मजदूर बाबूराम की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि बाइक चालक धर्मपाल घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव रुपपुर कृपा निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह सुबह जरूरी काम से शहर आए थे। उसके साथ गांव के ही 42 वर्षीय बाबूराम भी आए थे। काम निपटाकर सुबह करीब 11 बजे घर के लिए निकले थे। बाइक धर्मपाल चला रहे थे। इसी दौरान बीसलपुर रोड पर असम चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
इससे बाइक पर पीछे बैठे बाबूराम ट्रक के नीचे आ गए और कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। धर्मपाल को भी हल्की चोटें आईं। हादसे के दौरान चौराहे पर भीड़ ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे सुनगढ़ी इंस्पेक्टर बलवीर सिंह और असम चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने ट्रक को चौकी परिसर में खड़ा कर दिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।